LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Love Jihad: अफरोज ने 6 बच्चों की मां मोनिका को बनाया शिकार, प्यार में फंसाकर घर में बार बार करता रहा कांड, अब तीन लाख रुपए लेकर पहचानने से कर रहा इंकार

Love Jihad: एक मुस्लिम युवक पर एक हिंदू महिला को दस वर्षों तक प्रेम जाल में फंसाकर रखने, शारीरिक संबंध बनाने और ₹3 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

Love Jihad
प्यार में फंसाकर घर में कांड- फोटो : social Media

Love Jihad: एक मुस्लिम युवक पर एक 25 वर्षीय हिंदू महिला को 10 वर्षों तक प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने और ₹3 लाख ठगने का आरोप लगा है। अब यह मामला थाने तक पहुँच गया है। महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायत के अनुसार, खगड़िया के जिले के परबत्ता के इंदिरानगर रूपौहली के अफरोज आलम ने मोनिका कुमारी नामक एक विवाहित महिला को प्रेम में फँसाया, कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विश्वास जीतकर उससे ₹3 लाख ठग लिए। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन जब मोनिका ने अपने पैसे वापस मांगे तो अफरोज ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार अफरोज आलम ने मोनिका कुमारी नामक एक विवाहित महिला से मित्रता स्थापित कर कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया अब आरोपी ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया।

महिला ने अपने आवेदन में बताया कि बाजार में उनकी मुलाकात हुई थी और बातचीत के दौरान दोस्ती हो गई। महिला ने यह भी बताया कि उसने जीविका समूह से ₹3 लाख निकालकर अफरोज को दिए थे, जिसे अब वह वापस करने से इनकार कर रहा है। महिला के छह बच्चे भी हैं।

NSIT
Nsmch

अमित कुमार की रिपोर्ट