LATEST NEWS

  • Sonepur Mela
  • Sonepur Mela: सोनपुर मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 7 स्वास्थ्य शिविर और 9 जगहों पर रहेंगी एंबुलेंस

  • Bihar Skilled Youth
  • Bihar Skilled Youth: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी! 1,609 केंद्रों पर शुरू होगा डिजिटल मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम

  • Bihar Education
  • Bihar Education: सारण की शिक्षिका सुभद्रा भवानी बनीं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर, शिक्षकों को देंगी खास ट्रेनिंग

  • Munger toto dispute
  • Munger toto dispute: मुंगेर में ई-रिक्शा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टोटो चालक समेत 3 घायल,

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

Bihar News : खगड़िया में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में डूबने से युवक की हुई मौत, हाथ मलते रह गए गोताखोर

Bihar News : खगड़िया में सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाद

KHAGARIA : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत रूपौहली गंगा घाट पर सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोजाहिदपुर निवासी रामप्रवेश साह के पुत्र भोला कुमार के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान भोला कुमार गहरे पानी में चला गया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गंगा की तेज धारा में डूब गया। घटना होते ही घाट पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Goal 2026

घटना की सूचना मिलते ही घाट पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना था कि विसर्जन के दौरान गोताखोर मौजूद थे, बावजूद इसके इस तरह की घटना होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

वहीं गोताखोरों ने भी अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि उन्हें किसी प्रकार के आधुनिक या सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। न तो उनके पास लाइफ जैकेट है और न ही अन्य आवश्यक रेस्क्यू किट। वे वर्षों से बिना संसाधन के ही गंगा नदी में तैनात हैं, जिससे ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। बताया गया कि परबत्ता क्षेत्र के गोताखोर लंबे समय से प्रशासन से संसाधन की मांग करते आ रहे हैं।

NSIT
Nsmch

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही हरिनाथ राम मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं परबत्ता थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे इलाके में शोक की लहर है। यह घटना एक बार फिर गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारी और संसाधनों की कमी को उजागर करती है।

अमित की रिपोर्ट