LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : खगड़िया में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : खगड़िया में स्नान के दौरान पोखर में डूबने से युव

KHAGARIA : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के पितोझिया स्थित एक पोखर में नहाने के दौरान एक युवक की मौत पानी में डूबने से हो गयी। इस मामले में परिजनों द्वारा बताया गया की इक्कीस वर्षीय विक्रम रजक अपने दोस्तों के साथ रविवार को पोखर में स्नान करने गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। 

हालांकि कुछ परिजनो द्वारा उसके साथी द्वारा पानी में डूबा देने की भी आशंका जताई जा रही है। वही पानी में डूबने की खबर पर लोग दौड़े और पोखर में छलांग लगाई। जब तक विक्रम को बाहर निकाला जाता।  तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पानी में डूबने की खबर पर परिजनों सहित ग्रामीणों द्वारा कुछ देर के लिए चौदह नंबर रोड को जाम कर दिया। 

उनकी मांग थी की आपदा के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाय। वहीं सड़क जाम की सूचना पर गोगरी पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाया बुझाया। गोगरी पुलिस के समझाने बुझाने के बाद जाम टूट गया। इस मामले में गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा की मामले की जाँच की जाएगी। 

अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। बताते चलें की युवक मजदूरी करता था और उसकी शादी एक डेढ़ साल पहले ही हुई थी।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट