LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

Bihar News : खगड़िया में पदस्थापित महिला अंचल अमीन ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, किराए के मकान में मिला शव

Bihar News : खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी चक मोहल्ले में बुधवार को एक महिला अंचल अमीन द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में पदस्थापित महिला अंचल अमीन ने फांसी
महिला अमीन ने की खुदकुशी - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी चक मोहल्ले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार को एक महिला अंचल अमीन ने अपने किराए के मकान में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान कटिहार जिले के सेमापुर निवासी बरखा रानी के रूप में हुई है, जो गोगरी अंचल एवं डीसीएलआर कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत थीं। इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बरखा रानी छोटी चक स्थित नवीन पंडित के मकान में किराए पर रहती थीं। बुधवार को उन्होंने अपने बंद कमरे के भीतर दुपट्टे के सहारे छत की कुंडी से फंदा लगा लिया। घटना की भनक मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन व पुलिस को दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचे।

Diarch GO

घटना की गंभीरता को देखते हुए गोगरी के एसडीओ संजय कुमार, डीसीएलआर राजकुमार, डीएसपी चंदन ठाकुर, सीओ आमिर हुसैन और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और कमरे को सील कर गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, खगड़िया भेजने की कागजी प्रक्रिया पूरी की।

गोगरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है। मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ-साथ अन्य सभी संभावित और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फॉरेंसिक व तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर बिंदु की निष्पक्षता से छानबीन कर रही है और स्थानीय लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने तथा जांच में सहयोग करने की अपील की गई है।

अमित की रिपोर्ट