LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Khagaria Fire:फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग,सारा सामान जलकर हो गया राख

Khagaria Fire:फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग ने शोरूम के दो फ्लोर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शोरूम का सारा सामान जलकर राख हो गया।

Khagaria Fire
फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग- फोटो : Reporter

Khagaria Fire: खगड़िया जिले के बलुआही मोहल्ले में स्थित एक बड़े फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग ने शोरूम के दो फ्लोर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शोरूम का सारा सामान जलकर राख हो गया।

आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही आग लगी, शोरूम में रखा सारा सामान जलने लगा।

आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को जानकारी दी गई। खगड़िया में केवल एक बड़ी फायर ब्रिगेड गाड़ी होने के कारण, बेगूसराय और मुंगेर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। लगभग ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद, आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस दौरान शोरूम के दो फ्लोर जलकर राख हो गए।

Diarch GO

शोरूम के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि दोनों फ्लोर पर रखा सारा फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गया है। नुकसान का आकलन जांच के बाद ही किया जाएगा।

स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पानी देने के बाद भी आग पर जल्द काबू नहीं पाया जा सका था।स्थानीय निवासी रोहित कुमार के अनुसार जब आग की लपटें बाहर निकलने लगीं, तो हमने हल्ला मचाया और नगर थाना एवं अग्निशमन विभाग को फोन करके सूचना दी।

NSIT
Nsmch

खगड़िया के सदर एसडीपीओ मुकुल रंजन ने बताया कि आग लगने की सूचना देर रात नगर थाना और अग्निशमन विभाग को दी गई थी। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग के सहयोग से आग पर नियंत्रण पाया गया।शोरूम के मालिक दीपक कुमार ने बताया कि नुकसान का वास्तविक आकलन बाद में किया जाएगा, लेकिन इस आग की घटना से शोरूम का भारी नुकसान हुआ है।

यह घटना खगड़िया में एक बड़ी दुर्घटना के रूप में सामने आई है, और अब नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और अग्निशमन विभाग पूरी स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

रिपोर्ट- अमित कुमार