LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar teacher news - दूसरी पत्नी के साथ घर में सोए थे बच्चे, बगल के कमरे में सरकार स्कूल के शिक्षक ने दे दी जान

Bihar teacher news -किशनगंज में तैनात एक सरकारी शिक्षक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात की है, जब शिक्षक छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे।

Bihar teacher news - दूसरी पत्नी के साथ घर में सोए थे बच्चे,

Khagaria - खगड़िया जिले के मोरकाही थाना अंतर्गत बछौता गांव (वार्ड नंबर 8) में शुक्रवार की सुबह उस वक्त कोहराम मच गया, जब किशनगंज के एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित 48 वर्षीय शिक्षक रामप्रवेश कुमार का शव उनके ही घर में फंदे से लटकता मिला। जानकारी के अनुसार, रामप्रवेश कुमार गुरुवार देर रात ही किशनगंज से अपने पैतृक घर लौटे थे।

परिजनों ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठे, तो परिजनों ने जाकर देखा कि उनका शव पंखे की कुंडी से लटक रहा है। 

इस दृश्य को देख घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोरकाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते शिक्षक ने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि, परिजनों की तरफ से अभी कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। 

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, जिससे उन्हें एक बेटी है जो बाहर रहकर पढ़ाई करती है। फिलहाल दूसरी पत्नी सदमे में है और कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर परिजनों से विस्तृत पूछताछ की जाएगी।