LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar assembly election - चार बार विधायक रह चुकीं महिला कैंडिडेट ने नामांकन लिया वापस, इस पार्टी ने दिया था टिकट

Bihar assembly election - चार बार विधायक रह चुकी पूनम देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। हाल में उन्होंने जदयू छोड़ने का फैसला लिया था

Bihar assembly election - चार बार विधायक रह चुकीं महिला कैंड

Khagaria - चार बार विधायक  रह चुकी पूनम देवी ने अपना नामांकन वापस  ले लिया है। उनके इस इस फैसले से सभी को हैरान  कर दिया है। पूनम देवी को पशुपति  पारस  ने खगड़िया से कैंडिडेट घोषित  किया था। यहां वह मजबूत दावेदार माना जा रही थी। लेकिन अंतिम समय में उन्होंने चुनाव नहीं   लड़ने का फैसला किया  है। पूनम देवी के फैसले से  राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 

पांच साल और मेहनत करूंगी

पूनम देवी ने बताया कि उन्होंने किसी के समर्थन में नामांकन वापस नहीं लिया है।उन्होंने कहा है कि जनता के हित में नामांकन वापस लिया हूं। खगड़िया की जनता के साथ सदैव खड़ी हूं। पांच साल और मेहनत करूंगी, उसके बाद फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा है कि मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में और जानकारी देंगे।

रालोजपा ने लगाया धोखा देने का आरोप

इधर,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के खगड़िया जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा है कि यह पार्टी के साथ धोखा हुआ है। पूनम देवी यादव ने खगड़िया की जनता को धोखा दिया है। 

मालूम हो के पूनम देवी यादव खगड़िया विधानसभा से चार बार विधायक रह चुकी है। पिछले विधानसभा में जदयू उम्मीदवार के रूप में उन्हें कांग्रेस के छत्रपति यादव से हार का सामना करना पड़ा था। कुछ दिन पूर्व ही जदयू से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से खगड़िया विधानसभा से उन्होंने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था।

NSIT
Nsmch

अब इनमे मुकाबला

खगड़िया सदर विधानसभा से महागठबंधन से कांग्रेस के डॉ. चंदन यादव प्रत्याशी हैं। डॉ. चंदन यादव कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी हैं और राहुल गांधी के नजदीकी माने जाते हैं।एनडीए से जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल जदयू प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।