LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Khagaria Accident:गैस कंटेनर और ईंटों से भरे ट्रक की सीधी टक्कर, एक की मौत, टल गया बड़ा हादसा

Khagaria Accident:एक गैस कंटेनर और ईंटों से भरे ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। यदि टक्कर के बाद वह लीक हो जाता,तो एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

Khagaria Accident
टल गया बड़ा हादसा- फोटो : Reporter

Khagaria Accident:खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच 31 पर  एक गैस कंटेनर और ईंटों से भरे ट्रक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों ओर धुआं फैल गया, जिसमें ईंटों से लदे ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गैस कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रात 2:00 बजे तेज आवाज सुनकर मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि चारों तरफ धुआं है तथा एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त है, जिसमें चालक की मौत हो चुकी है।

संयोगवश गैस कंटेनर सुरक्षित रहा। यदि टक्कर के बाद वह लीक हो जाता, तो एनएच 31 पर एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। रात 2:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक एनएच 31 पर भयंकर जाम लगा रहा, जिसे पुलिस ने धीरे-धीरे खुलवाया और अब यातायात सामान्य हो गया है।

पुलिस ने बताया कि गैस कंटेनर महेशखूंट की ओर से और ईंटों से लदा ट्रक खगड़िया की ओर से आ रहा था, तभी एनएच 31 पर संसारपुर ढ़ाला के पास दोनों में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार