LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar News : खगड़िया में मिड-डे मील में मरा हुआ सांप मिलने से मचा हड़कंप, 30 से अधिक बच्चे अस्पताल में हुए भर्ती, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

Bihar News : एमडीएम परोसे जाने के दौरान खाने में मरा हुआ सांप का बच्चा मिलने की खबर से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीँ 30 बच्चों की तबियत खराब हो गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में मिड-डे मील में मरा हुआ सांप मिलने स
मिड डे मील में सांप - फोटो : AMIT

KHAGARIA : जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय, धुतौली मालपा में गुरुवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के दौरान भोजन में मरे हुए सांप का बच्चा मिलने की सूचना से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद छात्र-छात्राओं में दहशत फैल गई। घबराहट के कारण कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए। 

अस्पताल पहुंचे बच्चे

इसके बाद बच्चों को तत्काल चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। घटना की खबर पूरे प्रखंड में तेजी से फैल गई। 30–40 बेड वाले चौथम सीएचसी में एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। संयोगवश अस्पताल में उस समय महिला बंध्याकरण शिविर भी चल रहा था, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी स्वास्थ्यकर्मी बच्चों के उपचार में जुट गए। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के अलावा अन्य डॉक्टरों को भी तत्काल बुलाया गया। अधिक घबराहट और कमजोरी महसूस कर रहे कुछ बच्चों को सलाइन भी चढ़ाई गई।

फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि नहीं

सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजनिंग का नहीं लगता है। उनके अनुसार, भोजन में सांप मिलने की सूचना के बाद बच्चों में भय और घबराहट का माहौल बन गया, जिससे कई बच्चों को बेचैनी, चक्कर और अन्य सामान्य लक्षण महसूस हुए। सभी बच्चों का लक्षणों के आधार पर उपचार किया गया तथा उन्हें निगरानी में रखा गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। अस्पताल में डॉ. बृजेश, डॉ. जिया-उल-हक, प्रभारी एएनएम तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्चों के उपचार और देखभाल में सक्रिय भूमिका निभाई।

बच्चों ने बताई परेशानी

विद्यालय की छात्राएं राधिका कुमारी, कोमल कुमारी, रितिका कुमारी, खुशी कुमारी, काजल कुमारी, सृष्टि कुमारी और ब्यूटी कुमारी सहित कई बच्चों ने सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत की। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश बच्चों में घबराहट के लक्षण अधिक पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गौड़, चौथम के प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह तथा प्रखंड प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता को लेकर पहले से ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में साफ-सुथरे वातावरण में भोजन तैयार करने, परोसने तथा परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

फिलहाल स्थिति सामान्य

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी बच्चों की हालत स्थिर है और किसी में भी गंभीर फूड प्वाइजनिंग के लक्षण नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में अधिकांश बच्चों की तबीयत बिगड़ने का कारण भय और घबराहट माना जा रहा है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

अमित की रिपोर्ट