LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News : जेल में रची गयी जमीन कारोबारी की हत्या की साजिश, खगड़िया पुलिस ने किया मामले का खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : जेल में रची गयी जमीन कारोबारी की हत्या की साजिश

KHAGARIA : जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर ब्रिज पर बीते दिनों जमीन कारोबारी नीरज कुमार को गोली मारकर जख्मी करने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

मामला 13 अगस्त की सुबह का है, जब जमीन कारोबारी नीरज कुमार पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना को लेकर पीड़ित के भाई रौशन कुमार के बयान पर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 86/25 दर्ज किया गया था, जिसमें कई नामजद और अज्ञात अभियुक्तों को आरोपी बनाया गया।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त अमित कुमार उर्फ गुड्डू सिन्हा को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद कांड में शामिल अन्य अभियुक्त मिथुन कुमार को पकड़ा गया, जिसके स्वीकारोक्ति बयान पर दो और अपराधी – सिंदु कुमार और पिंटु कुमार – को भी गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि मुख्य शूटर मिथुन कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ परबत्ता थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे हमले की साजिश जेल में बंद एक बड़े अपराधी ने रची थी, जिसने शूटरों को हायर कर जमीन कारोबारी पर हमला करवाया। पुलिस ने शूटरों की पहचान कर ली है, जिनमें से एक अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट