LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Independence Day 2025 : खगड़िया में 79 वें स्वतंत्रता दिवस से पूर्व 225 फीट की निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति का लिया संकल्प

Independence Day 2025 : 79 वें स्वतन्त्रता दिवस से पूर्व खगड़िया में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति का संकल्प लिया.....पढ़िए आगे

Independence Day 2025 : खगड़िया में 79 वें स्वतंत्रता दिवस स
तिरंगा यात्रा का आयोजन - फोटो : AMIT

KHAGARIA : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व खगड़िया के मध्य विद्यालय बिठला के प्रांगण में हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय परिसर से पोषक क्षेत्र एवं आस पास  के इलाकों में 225 फीट लंबा तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा की शुरूआत किया गया। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य बच्चों एवं उनके अभिभावक साथ ही समस्त देशवासियों के अंदर झंडे के सम्मान के प्रति जागरूक करना था।

शिक्षकों ने बताया की आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी बच्चे एवं अभिवावक  अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश के शान में चार चांद लगाए।  इस तिरंगा यात्रा के द्वारा संदेश देने का प्रयास किया गया कि हमारा देश अगस्त 1947 को गोरे शासन से आजाद हुआ था और  जुलाई 1947 को तिरंगा झंडा अपने देश के लिए राष्ट्रीय झंडा का रूप लिया था।

Diarch GO

कहा की अब हम लोग आजादी के 78 में पड़ाव पर हैं  इसी उद्देश्य से सारे घरों पर तिरंगा झंडा लहराने का आह्वान किया गया। इस आजादी की खातिर हमारे पूर्वजों का बलिदान बेकार ना जाए और वह अमर रहें। हम लोग यह भी शपथ लेंगे की देश की एकता और अखंडता किसी भी कीमत पर अक्षुण्ण रखेंगे।

विद्यालय के प्रधान आशुतोष कुमार, मोहम्मद रियाजुद्दीन, सज्जन कुमार, कपिल देव प्रसाद चौरसिया, उषा कुमारी, गीतांजलि कुमारी, सिंधु कुमारी, नंदिनी, रानी, ज्योति कुमारी, सपना कुमारी, समरीन, अकबर और विद्यालय के सभी छात्र- छात्राएं इस तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक शामिल हुए और इस उम्मीद के साथ कि हम तमाम देशवासी आगामी स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट