LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Bihar News : खगड़िया में 29 वें जिला स्तरीय युवा उत्सव की हुई शुरुआत, लोक नृत्य, मूर्तिकला और विज्ञान प्रदर्शनी सहित कई विधाओं की होगी प्रतियोगिताएं

Bihar News : खगड़िया में 29 वें जिला स्तरीय युवा उत्सव की शुरुआत हो गयी है. जिसमें लोक नृत्य, मूर्तिकला और विज्ञान प्रदर्शनी सहित कई विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी.......पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में 29 वें जिला स्तरीय युवा उत्सव की हुई
युवा उत्सव की शुरुआत- फोटो : AMIT

KHAGARIA : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का शुभारंभ आम्रपाली कला प्रशिक्षण केन्द्र, राजेंद्र नगर, खगड़िया में हुआ। उत्सव में जिले भर के युवा बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं और विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। युवा उत्सव में लोक नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला, विज्ञान प्रदर्शनी सहित कई विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। मंच पर युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा और कला का रंगारंग प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच देना है, ताकि वे अपनी कला व कौशल को निखारकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकें। स्थल पर उत्साह का माहौल है और युवा उत्सुकता के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम पूरी तरह युवा-केंद्रित है तथा सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों का जोश देखने लायक है। आयोजकों ने सभी युवाओं एवं उपस्थित लोगों का हार्दिक स्वागत किया है और अधिक से अधिक युवाओं से इस महोत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

जिलाधिकारी खगड़िया नवीन कुमार ने कहा कि आज हम लोग 29 वाँ जिला युवा महोत्सव मना रहे हैं। बिहार सरकार लगातार यह प्रयास कर रही है कि समाज में युवक की भागीदारी हो युवा अपने टैलेंट को लेकर आगे आएं। इसके तहत बिहार सरकारी युवाओं को विभिन्न तरह की सहायता भी प्रदान करती है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि आज हम लोगों ने जिले के युवा कलाकारों के साथ-साथ पुराने कलाकारों को भी आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा की आप जानते हैं कि बिहार सरकार लगातार कलाकारों के लिए पेंशन योजना छात्रवृत्ति योजना सहित कई योजनाओं को लेकर आई है। जिससे जिले के कलाकारों को मदद मिलेगी। बिहार सरकार के द्वारा आयोजित युवा महोत्सव का प्रयास है कि जिस कलाकार में प्रतिभा है। उसे उसकी पहचान मिले। इसके लिए बिहार सरकार सहित जिला प्रशासन कटिबद्ध है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट