LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar News: गंगा की उपधारा में बहा 20 वर्षीय सोनू, चारा लेने गया था, लाश बनकर लौटा

Bihar News: गंगा की उपधारा में बहा 20 वर्षीय सोनू, चारा लेने

Khagaria: ज़िले के गोगरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। रामपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में 20 वर्षीय सोनू कुमार, पिता अजय पंडित, गंगा की उपधारा में डूबकर मौत के आगोश में चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक, सोनू सुबह-सुबह नदी के उस पार पशु का चारा लेने गया था। तेज बहाव और गहरे पानी ने उसे अचानक अपनी गिरफ्त में ले लिया। वह खुद को संभालने की कोशिश करता रहा, लेकिन पानी की लहरें ज़्यादा ताकतवर साबित हुईं। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, मगर वह आंखों के सामने ही गहरे पानी में लापता हो गया।

परिजनों और ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में गोगरी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक खबर से परिवार पर ग़म का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में मातम पसर गया।

Diarch GO

घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गंगा की लहरों में हर साल कई जिंदगियां समा जाती हैं, और सोनू कुमार की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है क्या तेज बहाव और असुरक्षित घाटों पर सुरक्षा इंतज़ामों का अभाव हमारी लापरवाही की कीमत मासूम जिंदगियों से वसूल रहा है?

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार