LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: भेड़िए का आतंक, तीन दिन में दर्जनभर हमले, घायल ग्रामीण और मवेशी, दहशत में गांव

Bihar News: भेड़िए का आतंक,  तीन दिन में दर्जनभर हमले, घायल
भेड़िये का आतंक - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र के रानी घाट में इन दिनों एक खूंखार भेड़िया पूरे इलाके का आतंक बना हुआ है। बीते तीन दिनों में इस जंगली जानवर ने दर्जनभर से ज्यादा लोगों और पालतू मवेशियों पर हमला कर पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। हालात इतने भयावह हैं कि शाम ढलते ही पूरा गांव कर्फ्यू मोड में चला जाता है।

नवीनतम घटना में बदामी देवी नाम की वृद्धा आंगन में काम कर रही थीं, तभी भेड़िए ने अचानक उन पर हमला कर दिया।उनकी चीख सुनकर बचाने पहुंचीं बहू किरण देवी भी उसकी चपेट में आ गईं। दोनों के शरीर पर गहरे जख्म और खून के धब्बे देख मौके पर पहुंचे लोग सिहर उठे। अगर ग्रामीण समय रहते लाठी-डंडों के साथ मौके पर न पहुंचते तो स्थिति और भयावह हो सकती थी।

भेड़िए का खौफ यहीं खत्म नहीं हुआ। गांव का छोटू कुमार देर रात घर लौट रहा था, तभी उस पर हमला कर भेड़िए ने उसके पैर को बुरी तरह चीर डाला।इंसानों के अलावा, कई बकरियों और बछड़ों को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। गांव का आलम यह है कि लोग सांझ ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं और महिलाएं बच्चों को बाहर निकालने तक से डर रही हैं। लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया।गुस्साई भीड़ ने मिलकर एक भेड़िए को घेर लिया और पीट-पीटकर मार डाला।

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अभी और भेड़िए घूम रहे हैं, जिससे खतरा टला नहीं है। गांववालों ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।उनका कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो किसी भी दिन यह भेड़िया बड़ा हमला कर जानमाल की भारी क्षति कर सकता है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह