LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar News: कटिहार में उमड़ा देशभक्तों का जनसैलाब, ऑपरेशन सिंदूर की जीत सफलता निकाली गई तिरंगा यात्रा

Bihar News:ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के बाद देशभक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। हजारों एनडीए समर्थकों और कटिहार वासियों ने मिलकर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा.....पढ़िए आगे

Bihar News: कटिहार में उमड़ा देशभक्तों का जनसैलाब, ऑपरेशन सि
देशभक्ति का जज्बा - फोटो : SHYAM

 Katihar: कटिहार में ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत के बाद देशभक्ति का अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। हजारों एनडीए समर्थकों और कटिहार वासियों ने मिलकर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली, जो सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता को समर्पित थी। यह यात्रा कटिहार शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय के प्रांगण से शुरू हुई और शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों से होते हुए शहीद चौक पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में करीब 100 मीटर लंबा तिरंगा झंडा लहराया गया, जिसके साथ हजारों की संख्या में लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। यात्रा में शामिल पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता तारकिशोर प्रसाद ने इस जीत को भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पूरे देश में उत्साह का संचार किया है और यह करोड़ों देशवासियों के धैर्य और जीत के जज्बे की जीत है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से आतंकियों और पाकिस्तानी सेना ने भारतीय महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा, वह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के शहीद सपूतों को भी नमन किया और कहा कि आज पूरा देश उनकी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस विशाल तिरंगा यात्रा ने कटिहार में देशभक्ति का एक अद्भुत माहौल बना दिया, जिसमें हर वर्ग और समुदाय के लोग शामिल होकर देश की एकता और अखंडता का संदेश दे रहे थे।

वहीँ गोपालगंज में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर एनडीए के द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व स्थानीय सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सुमन ने किया। यह तिरंगा यात्रा  मिंज स्टेडियम से निकल कर शहर के पोस्ट ऑफिस चौक,सिनेमा रोड, जंगलिया मोड़ , आंबेडकर चौक होते हुए घोष मोड़  पहुंचा। वहाँ से पुरानी चौक होते हुए यह तिरंगा यात्रा शहर के  मौनीया चौक से होकर भगत सिंह चौक पहुंचा। यहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने नगर थाना चौक स्थित भगत सिंह के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।  एनडीए कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय, सिंदूर नही चिंगारी है,आतंकवाद पर भारी है। के नारे से पूरा शहर गूंज रहा था। इस दौरान सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने कहा एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गिरी उर्फ मंटू गिरी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का गढ़ है। जिसके द्वारा देश में आतंकवाद बढ़ाया जा रहा था। इसी आतंकवाद की जड़ को खत्म करने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस ऑपरेशन में देश की सेना ने अभूतपूर्व पराक्रम दिखाया।।जिसकी वजह से पाकिस्तान घुटने पर आ गया। इसी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आमजन और हर भारतीय जोश से भरा हुआ है। वही इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मंटू गिरी,एमएलसी राजीव रंजन सिंह उर्फ गप्पू सिंह, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, सदर विधायिका कुसुम देवी,नीरज कुमार ,दीपक कुमार,दीपू सहित कई एनडीए के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खगड़िया में आतंकियों पर करारा प्रहार करने को लेकर भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आज खगड़िया में  जडीयू और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकला। यह यात्रा NDA के द्वारा शहर के आर्य कन्या स्कूल के पास से निकाली गई।जिसमें NDA के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता के अलावा स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में आम शहरी भाग लिए।इस दौरान यात्रा में शामिल लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। यात्रा के दौरान SDPO सदर 1 मुकुल रंजन भी दलबल के साथ मौजूद दिखे। स्थानीय लोगों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने जो  वीरता और पराक्रम दिखाया, उससे हर भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हमें अपने सेना पर गर्व है। हमारे देश के सी ने सिंदूर का बदला सिंदूर से लिया है हमारी सरकार आतंकवाद को खत्म करना चाहती है जिस प्रकार पाकिस्तान आतंकियों को पनाह दे रहा है ऐसे में हम पाकिस्तान से आतंकवाद को खत्म कर ही दम लेंगे यह सरकार मोदी सरकार है इस पर 140 करोड़ की अवाम का पूरा विश्वास है वह दिन गए जब हमारे देश के सेवा के सर को काटकर पाकिस्तान लेकर चला जाता था अब हम सर कलम करते हैं खुद का सर कलम नहीं होने देते हैं।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम, गोपालगंज से नमो नारायण और खगड़िया से अमित की रिपोर्ट