LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: कटिहार में सहकारिता का संग्राम, जब मंत्री जी ने ऋण बांटा और राजद पर कसा तंज, मच गया बवाल

Bihar News: मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार ने जब दर्जनों लोगों के बीच ऋण वितरण किया, तो माहौल कुछ ऐसा बना मानो आत्मनिर्भरता अब पैक्स के पंखों पर उड़ने को तैयार हो।

Minister Prem Kumar
सहकारिता का संग्राम- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार का आगमन कुछ ऐसा रहा जैसे सहकारिता भवन में ‘सियासी मानसून’ उतर आया हो।जहाँ एक ओर किसानों को ऋण की बारिश मिली, वहीं दूसरी ओर विपक्ष पर व्यंग्य-वर्षा जमकर हुई।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार ने जब दर्जनों लोगों के बीच ऋण वितरण किया, तो माहौल कुछ ऐसा बना मानो आत्मनिर्भरता अब पैक्स के पंखों पर उड़ने को तैयार हो। मंत्री ने गर्व से दोहराया कि सहकारिता के ज़रिये “विकसित बिहार” बनाने का सपना अब और दूर नहीं। बस, सपना पूरा होने से पहले कुछ डिफॉल्टर्स का ‘बदनुमा धब्बा’ मिटाना बाकी है।

जब पत्रकारों ने पुरानी गलतियों की सज़ा नए पैक्स अध्यक्षों को मिलने का सवाल उठाया—कि भला धान अधिप्राप्ति से इन्हें क्यों वंचित रखा गया है—तो मंत्रीजी ने कहा कि "मामला मेरे संज्ञान में है। प्रमंडल स्तर पर बैठक होगी, समाधान होगा।"'!

लेकिन जैसे ही बात आई अफीम तस्करी पर, तो मंच का माहौल बदल गया। सवाल था राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के मधुबनी जिला अध्यक्ष शंभू गुप्ता की गिरफ्तारी का—जिन्हें तेजस्वी यादव का नजदीकी भी माना जाता है।मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि "राजद में कौन किस विचारधारा से जुड़ा है, ये सब जानते हैं। अफीम हो या अपराध, कठोर कार्रवाई ज़रूरी है।"

NSIT
Nsmch

कटिहार की धरती पर जहां एक तरफ किसान ऋण से राहत की साँस ले रहे हैं, वहीं बिहार की राजनीति में अफीम तस्करी का बवंडर उठ खड़ा हुआ है। प्रेम कुमार ने न केवल पैक्स के भविष्य को लेकर आश्वासन दिया, बल्कि विपक्ष को भी अपने ही बोए हुए ‘नशे के बीज’ के लिए कटघरे में खड़ा कर दिया।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह