LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Vote Adhikar Yatra: तेज बारिश के बीच वोट अधिकार यात्रा का कारवां, कटिहार में राहुल गांधी संग महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

Bihar News: आसमान में घने बादल और झमाझम बारिश के बावजूद आज कटिहार की सड़कों पर राजनीतिक तापमान चरम पर है।

Vote Adhikar Yatra
तेज बारिश के बीच वोट अधिकार यात्रा का कारवां- फोटो : reporter

Bihar News: आसमान में घने बादल और झमाझम बारिश के बावजूद आज कटिहार की सड़कों पर राजनीतिक तापमान चरम पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी वोट अधिकार यात्रा के करवा के साथ यहां पहुंचे हैं। इस यात्रा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, वी.आई.पी. सुप्रीमो मुकेश साहनी, भाकपा (माले) के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य सहित राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।

यात्रा का आगाज़ कुर्सेला शहीद चौक से हुआ और यह जिला में लगभग 90 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए कदवा तक पहुंचेगी। कदवा में एक विशाल जनसभा आयोजित होने का कार्यक्रम तय है, जहां राहुल गांधी और अन्य नेता जनता को संबोधित करेंगे।

भारी बारिश के बावजूद यात्रा के प्रति महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह चरम पर है। सड़कों पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ नेताओं का स्वागत किया। यह यात्रा महागठबंधन के लिए न सिर्फ जनसंपर्क का बड़ा अवसर मानी जा रही है, बल्कि लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पूरी यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रा और जनसभा दोनों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

NSIT
Nsmch

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कटिहार की यह यात्रा आगामी चुनावों में महागठबंधन की एकजुटता और रणनीति को दिखाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकती है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह