LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : कटिहार में खम्भे से बांधकर दो किशोरियों की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News : कटिहार में भीड़ का तालिबानी फैसला सामने आया है. जहाँ खम्भे में बांधकर ग्रामीणों ने दो किशोरियों की जमकर पिटाई की है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है...पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में खम्भे से बांधकर दो किशोरियों की ग्रा
किशोरियों की पिटाई - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले में भीड़ की तालिबानी सजा देखने को मिली है। जहाँ दो नाबालिग लड़कियों की पोल में बांधकर पिटाई की जा रही है। जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो मे दावा यह किया जा रहा है की मामला कटिहार बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत से जुड़ा हुआ है। जहाँ तलवा चौक सरस्वती मंदिर के पास कुछ ग्रामीण द्वारा दो किशोरी को सीमेंट के खंबे में बांधकर जमकर पिटाई किया गया है। 

दोनों भवानीपुर पंचायत के तलवा गांव के निवासी हैं। दोनों युवती तलवा चौक के निकट सरस्वती मंदिर के घिरा बॉस से बना टाट हटा रही थी। यह देखकर कुछ स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और ग्रामीण द्वारा दोनों किशोरी को सीमेंट के खंभे में बांध कर पिटाई कर दिया। ग्रामीणों द्वारा आबादपुर पुलिस को भी इसका सूचना दिया गया। सूचना के बाद आबादपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों किशोरी को बंधे हुए रस्सी से मुक्त कराया और अपने कब्जे में ले लिया। 

वही दोनों किशोरी का कहना है कि मंदिर जहां स्थापित है,वह उनके   पिताजी  का है। इसलिए मंदिर के घेरा को हटा रही थी। वही कटिहार SP ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया की इस तरह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर संज्ञान लेते हुए आबादपुर पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट