LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BIHAR NEWS - संदूक से निकला प्रेमी, गांव वालों ने प्रेमिका के सामने ही उसके आशिक पर लात घूंसों की बारिश, वीडियो वायरल

BIHAR NEWS - प्रेमिका ने अपने प्रेमी को संदूक में छिपा दिया। लेकिन गांववालों ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद युवक की जमकर पिटाई हो गई। वहीं प्रेमिका उसे बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन कामयाब नहीं हुई।

BIHAR NEWS - संदूक से निकला प्रेमी, गांव वालों ने प्रेमिका क
संदूक में छिपा था प्रेमी युवक- फोटो : श्याम कुमार

KATIHAR - परिवार और गांववालों से बचाने के लिए युवती ने अपने प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया। लेकिन उसकी इस चालाकी को पिता और गांव वालों ने भांप लिया। जिसके बाद प्रेमिका के सामने प्रेमी युवक पर ग्रामीणों ने जमकर लात घूंसों की बरसात कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा में आ गई है। 

पूरा मामला जिले के बासकोई थाना क्षेत्र के वासकोट गांव से जुड़ा है। जहां अल्फाज नाम का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इस दौरान युवती के पिता के इसकी भनक लग गई। उन्होंने गांव वालों को इकट्ठा कर लिया और बेटी के कमरे में पहुंच गए। 

इस दौरान युवती ने चालाकी दिखाते हुए प्रेमी को कमरे में रखे संदूक में छिपा दिया और उसके ऊपर सामान भी रख दिया, जिससे किसी को उसके होने के बारे में पता न चले। लेकिन यह तरकीब काम नहीं आई। गांववालों के सामने संदूक में छिपे युवक को बाहर निकाला गया।

जिसके बाद पहले गांववालों ने प्रेमी युवक की जमकर पिटाई की और उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

रिपोर्ट - श्याम कुमार