LATEST NEWS

  • Neeraj Kumar Victory Sparks Celebrations in Nawada
  • Patna Graduate MLC Election: नीरज कुमार की जीत पर नवादा में जश्न, न्यू एरिया में जमकर आतिशबाजी और

  • Anant Singh
  • Anant Singh: अनंत सिंह बोले- अनुज सिंह को जानता तक नहीं, नीरज से नाराजगी में मांगा था वोट

  • MLC Election Results BJP Gains in UP Bihar Sees Mixed Wins
  • MLC Election Results 2026: MLC चुनाव के नतीजे- यूपी में भाजपा का दबदबा, बिहार की चारों शिक्षक सीटों

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

Bihar News : कटिहार सदर अस्पताल का हाल बेहाल, सांप काटने के बाद इलाज के अभाव में दो मासूम की हुई मौत, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

Bihar News : कटिहार सदर अस्पताल अपने कारगुजारियों को लेकर आये दिन सुर्ख़ियों में रहता है. अब इलाज के अभाव में यहाँ दो मासूम की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा है.....पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार सदर अस्पताल का हाल बेहाल, सांप काटने के
सांप काटने से मौत - फोटो : SHYAM

KATIHAR : मानसून के दस्तक के साथ ही बाढ़ के रेड जोन कहे जाने वाले कटिहार में सांप काटने का मामला तेजी से बढ़ते जा रहा है। ऐसे मे सबसे बड़ी परेशानी स्वास्थ्य विभाग को लेकर है। जहां सांप काटने के मरीज के लिए मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। सांप काटने से एक ही दिन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो मौत पर सदर अस्पताल में जमकर बवाल हुआ। 

पहला मामला कटिहार ललियाही मोहल्ला से जुड़ा हुआ है। जहाँ के रहने वाली 12 साल के प्रियांशी को सांप काटने के बाद जब उनके परिजन सदर अस्पताल ले आए तो उनका समुचित इलाज नहीं होने से उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा मामला मानसही थाना क्षेत्र के कुरसेल गांव के 6 साल के मासूम फराद की मौत का है। दोनों अलग-अलग मामले में सांप काटने के बाद समुचित इलाज नहीं होने से दोनों की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर बवाल काटा। दोनों अलग-अलग थाना क्षेत्र के घटना में परिजनों की माने तो इलाज के नाम पर सदर अस्पताल में महज खाना पूर्ति किया जाता है। कटिहार सदर अस्पताल के डॉक्टर अब इलाज करते ही नहीं है सिर्फ मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के लिए बैठे हुए हैं। 

दरअसल पिछले कुछ महीनों से सदर अस्पताल के व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गया है। आए दिन सदर अस्पताल से मरीजों की हो रही परेशानी का खबर सुर्खियों में रहता है। सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी इस पर अब आवाज बुलंद कर रहे हैं। बाढ़ के दस्तक से सांप काटने से एक ही दिन दो बच्चे की मौत, बाढ़ को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी के दावे पर अभी से ही सवाल खड़ा करने लगा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट