LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

कटिहार में तिरंगे की शान , प्रभारी मंत्री नीरज बबलू सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर गिनाईं विकास की उपलब्धियां

Bihar News: कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।

Tricolor pride in Katihar
प्रभारी मंत्री नीरज बबलू सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर गिनाईं विकास की उपलब्धियां- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार के राजेंद्र स्टेडियम में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह में बिहार सरकार के मंत्री एवं कटिहार के प्रभारी मंत्री नीरज कुमार उर्फ़ बबलू सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड को सलामी दी।

अपने संबोधन में मंत्री ने देश, प्रदेश और जिले के विकास की दिशा में हुए कार्यों का ज़िक्र करते हुए कटिहार में हाल के दिनों में संपन्न प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं का आंकड़ा जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करना है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के अवसर बढ़ाकर जनता की जीवन-स्तर में सुधार लाना भी है।

मुख्य समारोह में कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें पूर्व डिप्टी सीएम एवं स्थानीय विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल और जिला पार्षद अध्यक्ष रश्मि सिंह शामिल थे।

राजेंद्र स्टेडियम में स्कूली बच्चों, पुलिस बल और एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंजते माहौल में समारोह का समापन हुआ, जहां विकास और देशभक्ति दोनों का जज़्बा एक साथ दिखाई दिया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह