LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Accident - गरीबों का राशन पीडीएस में पहुंचाकर लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, गाड़ी के नीचे दबकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

Bihar Accident – पीडीएस का राशन पहुंचाकर वापस लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें गाड़ी पर बैठे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जेसीबी की मदद से गाड़ी से उनके शव को निकाला गया

 Bihar Accident - गरीबों का राशन पीडीएस में पहुंचाकर लौट रहा
ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत- फोटो : श्याम कुमार

Katihar - कटिहार कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया पंचायत क्षेत्र के बेलाल चौक के समीप आज एक हृदयविदारक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की जान ग्रामीणों की मदद से बचा ली गई। यह हादसा तब हुआ जब एक खाली ट्रैक्टर जन वितरण प्रणाली (PDS) का अनाज गाँव में पहुँचाकर वापस कोढ़ा लौट रहा था और मखाना के पानी भरे खेत में अनियंत्रित होकर पलट गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहनथपुर पंचायत के महेशवा गाँव निवासी ट्रैक्टर चालक हरदेव ऋषि (उम्र 45 वर्ष), मजदूर कारे ऋषि (उम्र 35 वर्ष), और झबरू ऋषि (उम्र 30 वर्ष) प्रखंड मुख्यालय से चावल और गेहूं लेकर कोढ़ा प्रखंड की जन वितरण प्रणाली की दुकान पर पहुँचे थे। अनाज वितरण के बाद तीनों खाली ट्रैक्टर से लौट रहे थे। इसी दौरान बेलाल चौक के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी से भरे मखाना के खेत में जा गिरा।

ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक हरदेव ऋषि और मजदूर कारे ऋषि की दम घुटने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि झबरू ऋषि  किसी तरह खुद को बचाकर बाहर निकले और शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुँचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया पर दोनों को नहीं बचा पाया,

फिलहाल कोढ़ा थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेजा और हादसे की जाँच शुरू कर दी है ।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - श्याम