LATEST NEWS

  • MBBS exam extra attempt
  • MBBS छात्रों को NMC की बड़ी राहत, फर्स्ट प्रोफेशनल परीक्षा पास करने के लिए मिलेगा पांचवां मौका

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज, तेजस्वी यादव ने बुलाई बैठक,

  •  Dr rohit Upadhayay
  • Health News: बिहार में लोगों की सेहत पर संकट! घंटों पेशाब रोकने से इस अंग पर खतरा,

  • Salary Hike 2026
  • Salary Hike 2026: कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! सैलरी में इतने फीसदी की होगी बढ़ोतरी, इन सेक्टर में सबसे ज्यादा

  • Bihar temple controversy
  • Bihar temple controversy: भोले बाबा अस्सलामु अलैकुम..मंदिर में आस्था का चीरहरण, विवादित वीडियो से लोगों में भयंकर

Bihar News : कटिहार में बेखौफ चोरों का कारनामा, मंदिर का ताला तोड़कर उड़ाए माता के गहने, CCTV में कैद हुई वारदात

Bihar News : कटिहार में डीएम ऑफिस से चंद कदम की दूरी पर सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भीषण चोरी का मामला सामने आया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : कटिहार में बेखौफ चोरों का कारनामा, मंदिर का ताल
मंदिर में भीषण चोरी - फोटो : SHYAM

KATIHAR : जिले के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्चाईबाड़ी स्थित प्रसिद्ध सर्वमंगला सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में बीती रात बेखौफ चोरों ने भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। असामाजिक तत्वों ने मंदिर का ताला तोड़कर गर्भगृह में प्रवेश किया और मां दुर्गा के बहुमूल्य आभूषण चुराकर फरार हो गए। मंदिर प्रशासन से जुड़े लोगों के अनुसार, चोरी की यह घटना देर रात लगभग 1:30 बजे घटित हुई। चोरों द्वारा गर्भगृह में घुसकर गहनों पर हाथ साफ करने की यह पूरी करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई है, जिसके फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है।

घटना के तुरंत बाद मंदिर कमेटी द्वारा स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश व मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Diarch GO

यह स्थान सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मंदिर से महज चंद कदम की दूरी पर समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) के अलावा जिलाधिकारी (DM), पुलिस अधीक्षक (SP) और जिले के अन्य वरीय अधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं।

हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित इतने महत्वपूर्ण मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इतने वीआईपी क्षेत्र में ऐसी वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है और यह श्रद्धालुओं की आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ है।

NSIT
Nsmch

श्याम की रिपोर्ट