The Burning Car: द बर्निंग स्कॉर्पियो से मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग की गाड़ी धू-धू कर जली
The Burning Car: कटिहार में "द बर्निंग स्कॉर्पियो" देख कर लोग चौक गए । शिक्षा विभाग के अधिकारी की स्कॉर्पियो धू-धू कर जल गई।

The Burning Car: कटिहार में सहायक थाना क्षेत्र के सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के पास एक अप्रत्याशित घटना घटी जब शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की स्कॉर्पियो में आग लग गई। "द बर्निंग स्कॉर्पियो" के दृश्य ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। सहायक थाना क्षेत्र में सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के नजदीक हुई इस आगजनी में अधिकारी की स्कॉर्पियो पूरी तरह से जल गई।

घटना के समय कटिहार जिले में हड़कंप मच गया, क्योंकि सहायक थाना क्षेत्र स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के पास खड़ी स्कॉर्पियो अचानक धू-धू कर जलने लगी। यह वाहन शिक्षा विभाग के एक अधिकारी का बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तीव्र थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी राख में तब्दील हो गई।

जब स्थानीय लोगों ने कार से धुआं निकलते देखा, तो उन्होंने तुरंत अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। इस दुर्घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्कॉर्पियो पूरी तरह से जल चुकी है।
रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह
















