LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Politics: भागवत के बयान और आरक्षण विवाद पर तारिक अनवर का बड़ा बयान, PM मोदी से दखल की मांग

Bihar Politics: कांग्रेस ने नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड,मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम संबंधी बयान और एनडीए के भीतर आरक्षण को लेकर सामने आए मतभेद पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

Bihar Politics:  भागवत के बयान और आरक्षण विवाद पर तारिक अनवर
तारिक अनवर का बयान - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार के सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब होते हुए नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड, मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम संबंधी बयान और एनडीए के भीतर आरक्षण को लेकर सामने आए मतभेद पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क नेपाल में आई भीषण आपदा बेहद अफसोसनाक है और ऐसे मुश्किल वक्त में भारत को मानवीय आधार पर हर मुमकिन मदद के लिए आगे आना चाहिए।

नेपाल में फ्लैश फ्लड की घटना पर दुख जताते हुए तारिक अनवर ने इसे बेहद दुखद और अफसोसनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बाद नेपाल के सामने अपने लोगों को सुरक्षित निकालने और हालात से निपटने की बड़ी चुनौती है।सांसद ने कहा कि भारत और नेपाल पड़ोसी मुल्क हैं, इसलिए इस मुश्किल घड़ी में भारत को नेपाल की हर मुमकिन मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग आपदा में फंसे हुए हैं, उन्हें सुरक्षित निकालने में सहयोग किया जाना चाहिए और नेपाल को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।तारिक अनवर ने भरोसा जताया कि भारत सरकार राहत और बचाव के इस काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरतेगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में इंसानियत सबसे ऊपर होनी चाहिए और पड़ोसी देश के तौर पर भारत की जिम्मेदारी भी बनती है कि वह नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा रहे।

Diarch GO

RSS प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर भी तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो हिंदू भारत में मुसलमानों को नहीं देखना चाहता, वह हिंदू नहीं है।इस बयान को तारिक अनवर ने अहम करार दिया। उन्होंने कहा कि वह समझते हैं कि पहली बार RSS की तरफ से इस तरह की बात सामने आई है, जिसमें देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों को लेकर चिंता जाहिर की गई है। उनके मुताबिक, यह बात सही भी है क्योंकि भारत को सिर्फ बहुसंख्यक आबादी वाला देश नहीं, बल्कि बहुधर्मी मुल्क के तौर पर देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारत में तमाम धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं और सभी समुदायों को साथ लेकर चलना जरूरी है। उनके मुताबिक, मुल्क की खूबसूरती उसकी विविधता और आपसी भाईचारे में है। एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी के बीच आरक्षण के मुद्दे पर सामने आए मतभेद को लेकर भी तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल की मांग की।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि यह एनडीए का अंदरूनी मामला है और प्रधानमंत्री को इस पर गौर करना चाहिए। दोनों नेता केंद्र सरकार में मंत्री हैं और अगर उनके बीच किसी मुद्दे पर नाइत्तेफाकी या वैचारिक टकराव है तो उसे बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए।तारिक अनवर ने कहा कि सरकार के भीतर किसी मसले को लेकर मतभेद होना अलग बात है, लेकिन उसे आपसी बातचीत और बैठकर सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री को दोनों नेताओं के बीच पैदा हुए इस मतभेद पर विचार करना चाहिए।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह