LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Opereation Sindoor: कटिहार में जन्मी 'सिंदूरी' बन गई ऑपरेशन सिंदूर की जज़्बात की मिसाल, पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से बिहार में जनभावनाओं की लहर

Opereation Sindoor: पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के दिन ही एक बेटी ने जन्म लिया। इस ऐतिहासिक दिन को हमेशा यादगार बनाने के लिए दंपति ने अपनी नवजात बच्ची का नाम रखा — 'सिंदूरी'।

Opereation Sindoor
कटिहार में जन्मी 'सिंदूरी' बन गई ऑपरेशन सिंदूर की जज़्बात - फोटो : reporter

Opereation Sindoor:  भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' की गूंज अब केवल सीमाओं तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि सोशल मीडिया से लेकर आम भारतीयों के दिलों तक इसकी खास पहचान बन चुकी है। इस ऑपरेशन से जुड़ी भावनाएं कितनी गहराई तक जा चुकी हैं, इसकी एक जीवंत मिसाल बिहार के कटिहार जिले से सामने आई है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के दिन ही कुर्सेला के संतोष मंडल और राखी कुमारी के घर एक बेटी ने जन्म लिया। इस ऐतिहासिक दिन को हमेशा यादगार बनाने के लिए दंपति ने अपनी नवजात बच्ची का नाम रखा — 'सिंदूरी'।

परिजनों का कहना है कि वे ऑपरेशन सिंदूर से बेहद प्रेरित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया, "जिस दिन भारत ने दुश्मन को करारा जवाब दिया, उसी दिन हमारे घर लक्ष्मी आई। हम चाहते थे कि ये दिन हमेशा याद रहे, इसलिए उसका नाम 'सिंदूरी' रखा।"

 साफ है कि ऑपरेशन सिंदूर अब सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं रह गया, यह आम भारतीयों के गर्व, भावना और आत्मसम्मान का प्रतीक बन चुका है। हर कोई अपने-अपने अंदाज़ में इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बना रहा है, कोई कविता लिख रहा है, कोई चित्र बना रहा है, और कोई अपनी बच्ची का नाम 'सिंदूरी' रख रहा है।

NSIT
Nsmch