LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar Politics : सीमांचल में खोये जनाधार को बटोरने में जुटे शरद पवार, 20 साल बाद आ रहे बिहार, तैयारियों में जुटे कार्यकर्त्ता

Bihar Politics : बिहार में सिमांचल के इलाके में कभी एनसीपी का दबदबा माना जाता था. जहाँ से पार्टी के सांसद से लेकर पार्षद तक चुनाव जीते थे. अब एक बार इस जनाधार को एकजुट करने के लिए शरद पवार आ रहे हैं.

Bihar Politics : सीमांचल में खोये जनाधार को बटोरने में जुटे

KATIHAR : बिहार की राजनीति में पवार की एंट्री होने जा रही है। 27 फरवरी को राष्ट्रवादी कांग्रेस(एसपी) के सुप्रीमो शरद पवार कटिहार आ रहे हैं। इससे पहले साल 2005 में शरद पवार सीमांचल के पूर्णिया में आए थे। लगभग 20 साल बाद सीमांचल के जिला कटिहार और पूर्णिया में शरद पवार के कार्यक्रम से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राहत कादरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोर-जोर पर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्र में पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। लेकिन बिहार में अभी तक किसी के साथ कोई एलाइंस नहीं है। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी की भूमिका साफ हो जाएगा। 

उन्होंने कहा कि शरद पवार ने कटिहार को इसलिए चुना है। क्योंकि कभी बिहार में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गढ़ कटिहार हुआ करता था और इस पार्टी से सांसद से लेकर एमएलसी प्रतिनिधि भी बने हैं। एक बार फिर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) अपने खोए हुए जनाधार को एकजुट करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट