LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

20 महीने से गायब हैं सीनियर डिप्टी कलेक्टर, अब सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए नाप दिया

अनिमेष कुमार बिना अनुमति के लंबे समय तक कार्यालय से अनुपस्थित रहे। अधिकारियों ने उनके अतिरिक्त अवकाश के आवेदन को अस्वीकार कर दिया था।अब अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आरोप में उन्हें सरकार ने नाप दिया है।

Senior Deputy Collector Suspend
Senior Deputy Collector Suspend- फोटो : Social Media

Senior Deputy Collector: कटिहार के वरीय उप समाहर्ता अनिमेष कुमार को बिना अनुमति के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है।

अनिमेष कुमार ने अप्रैल 2023 में कुछ दिनों के लिए अवकाश का आवेदन दिया था, जो स्वीकृत भी हो गया था। लेकिन अवकाश समाप्त होने के बाद उन्होंने ईमेल के माध्यम से एक महीने का अतिरिक्त अवकाश लेने की सूचना दी, जिसे अधिकारियों ने स्वीकृत नहीं किया।

जब अनिमेष कुमार कार्यालय नहीं लौटे और न ही इस संबंध में कोई उचित स्पष्टीकरण दिया, तो विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया। उनके जवाब को असंतोषजनक पाते हुए, विभाग ने उन्हें अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता का दोषी पाया।

बिहार सरकारी सेवक नियमावली के अनुसार, अनिमेष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान, उन्हें भागलपुर आयुक्त के कार्यालय में रहना होगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch