LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar Road accident: दो बाइकों की टक्कर में सरपंच पति की मौत, दो गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

Bihar Road accident: एक भीषण सड़क दुर्घटना में सोहथा उत्तरी पंचायत के सरपंच पति प्रमोद झा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Road accident: दो बाइकों की टक्कर में सरपंच पति की मौत
दो बाइकों की टक्कर में सरपंच पति की मौत- फोटो : reporter

Bihar Road accident: कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में सोहथा उत्तरी पंचायत के सरपंच पति प्रमोद झा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गोपालपट्टी-सोहथा मार्ग पर हुआ, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रमोद झा गोपालपट्टी की ओर से अपने घर लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रमोद झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को फलका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही फलका थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

प्रमोद झा की मृत्यु की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल व मृतक के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और अंधाधुंध वाहन संचालन के कारण आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है और दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को जप्त कर लिया गया है। घायलों की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह