LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: राम-सीता ढूंढने निकली पुलिस को मिल गए कृष्ण, कटिहार में मूर्ति चोरी कांड ने लिया नया मोड़, गैंग हुआ बेनकाब

Katihar कटिहार पुलिस की खोज थी राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की अष्टधातु मूर्तियों की, लेकिन रास्ते में भगवान श्रीकृष्ण मिल गए।

Katihar gang exposed
राम-सीता ढूंढने निकली पुलिस को मिल गए कृष्ण- फोटो : reporter

Katihar कटिहार पुलिस की खोज थी राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की अष्टधातु मूर्तियों की, लेकिन रास्ते में भगवान श्रीकृष्ण मिल गए। जी हां, ये कोई चमत्कार नहीं बल्कि मूर्ति चोर गैंग के जाल का पर्दाफाश है, जिसमें कटिहार पुलिस ने पहली बड़ी सफलता हासिल की है।

मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बस्ती स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से जुड़ा है, जहां बीते दिनों राम दरबार की बेशकीमती मूर्तियां चुरा ली गई थीं। चोरी के बाद इलाके में धार्मिक भावनाएं भड़क गईं, और भारी जनदबाव में पुलिस को सक्रिय होना पड़ा।

तलाश में जुटी पुलिस जब पोठिया थाना क्षेत्र के सखुअली गांव पहुंची, तो उसे 3 मार्च को चुराई गई भगवान श्रीकृष्ण की प्राचीन मूर्ति बरामद हो गई।एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई में मूर्ति चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से भगवान श्रीकृष्ण की अष्टधातु मूर्ति के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल औजार, गलाने की मशीन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। गिरोह ने कोढ़ा की ठाकुरबाड़ी मंदिर से हुई चोरी में भी अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।

हालांकि राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्तियां अभी नहीं मिली हैं, लेकिन एसपी का दावा है कि जल्द बरामदगी की जाएगी।कटिहार की जनता, जो अब तक मूर्तियों की चोरी से व्यथित और आक्रोशित थी, अब इस बरामदगी से थोड़ी उम्मीद और आस्था से भर गई है। लोग कह रहे हैं,“जब कृष्ण लौट आए हैं, तो राम भी जरूर आएंगे।”

NSIT
Nsmch

अब पुलिस के सामने चुनौती है – बचे हुए भगवानों को सुरक्षित घर वापस लाना, और इस गिरोह की बाकी कड़ियों को बेनकाब करना।कटिहार में मूर्ति चोरों का यह नेटवर्क कई जिलों तक फैला हो सकता है। FSL टीम भी जांच में जुटी है।जांच जारी है – और भक्तों की आस भी!

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह