LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, ढाई करोड़ की कीमत वाले 1200 मोबाइल लौटे सही हाथों में, एसपी ने दी चेतावनी

Operation Muskaan
पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’- फोटो : reporter

Bihar News: कटिहार पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ लगातार लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर रहा है। एसपी कटिहार ने जानकारी दी कि इस अभियान के तहत अब तक लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य के करीब 1200 गुम या चोरी हुए मोबाइल सही मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं। ताज़ा लॉट में भी लगभग 200 मोबाइल उनके असली धारकों को सौंपे जा रहे हैं।

एसपी ने साफ चेतावनी दी कि मोबाइल खो जाने या गुम हो जाने पर तुरंत स्थानीय थाना में इसकी सूचना देना अनिवार्य है। कारण साफ है खोया हुआ मोबाइल अपराधियों के हाथ लग जाए तो वह गलत कामों का टूल बन सकता है। और ऐसे में, उस मोबाइल से जुड़ी किसी वारदात पर कानूनी परेशानियां उसके असली मालिक को भी झेलनी पड़ सकती हैं।

सीमांचल का इलाका सीधे नेपाल से सटा हुआ है। अक्सर यह चर्चा होती है कि खोए या चोरी हुए मोबाइल नेपाल में खपाए जा रहे हैं। इस पर एसपी ने कहा कि इस मुद्दे पर बॉर्डर मीटिंग में नेपाल पुलिस से लगातार बातचीत होती है। किसी खास इनपुट पर बिहार पुलिस वहां भी विधिसम्मत तरीके से मोबाइल रिकवरी की कोशिश करती है।

कटिहार पुलिस की यह पहल न सिर्फ मोबाइल वापस दिलाने का काम कर रही है, बल्कि लोगों के विश्वास को भी मज़बूत कर रही है। एसपी का कहना है कि पुलिस की प्राथमिकता केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की छोटी-छोटी परेशानियों को भी दूर करना है।

NSIT
Nsmch

जहां एक तरफ मोबाइल खोने पर लोग अक्सर “चलो, नया ले लेंगे” कहकर हाथ झाड़ लेते हैं, वहीं कटिहार पुलिस यह साबित कर रही है कि सही कदम उठाया जाए तो खोई हुई चीज़ें भी वापस मिल सकती हैं। 

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह