LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar politics - हेडमास्टर मत बनिए!, कांग्रेस से उम्मीदवारों की लिस्ट मांगने पर भड़के पप्पू यादव, कहा – तेजस्वी को सुना दिया

Bihar politics - बिहार चुनाव में सीट बंटवारे से पहले प्रत्याशियों की लिस्ट मांगने को लेकर पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को जमकर सुनाया है। उन्होंने कहा कांग्रेस के वह माई बाप नहीं हो सकते है, जो हमारे लिए फैसला लेंगे।

Bihar politics - हेडमास्टर मत बनिए!, कांग्रेस से उम्मीदवारों
कटिहार में पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को खूब सुनाया- फोटो : shayam

Katihar - महागठबंधन को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की सलाह, इशारों इशारों में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी के उस बयान पर करारा प्रहार किया जिसमें तेजस्वी यादव ने महा गठबंधन की उम्मीदवारों की सूची उनको सौपने का विचार दिया है, इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कटिहार दौरे पर आए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के माई बाप राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और खड़गे जी है, कांग्रेस पार्टी  किसको टिकट देंगे इसका निर्णय कांग्रेस का होगा,

महागठबंधन के सभी साथियों को अपना अपना पार्टी के उम्मीदवारों पर विचार करने का अधिकार है, उन्हें हेडमास्टर बनकर बेवजह अन्य दलों के राजनीति में इंटरफेयर नहीं करना चाहिए। 

हालांकि इन बातों को रखने के दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे से पहले से पहले महागठबंधन में महाभारत मच सकता है पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान से इसका आकलन लगाया जा सकता है।

Report - shayam kumar