LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: कटिहार में 'ऑपरेशन गंगा घाट', DTO और खनन अधिकारी ने मारा छापा, ओवरलोडिंग और अवैध जहाजों पर बड़ी कार्रवाई!

Bihar News: बिहार: झारखंड से आने वाले गिट्टी माफियाओं और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों पर नकेल कसने के लिए कटिहार में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है।

Operation Ganga Ghat
'ऑपरेशन गंगा घाट'- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार: झारखंड से आने वाले गिट्टी माफियाओं और ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों पर नकेल कसने के लिए कटिहार में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बुधवार देर शाम जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) बालमुकुंद प्रसाद और खनन पदाधिकारी आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने मनिहारी गंगा घाट पर अचानक छापेमारी कर हड़कंप मचा दिया। इस औचक निरीक्षण से अवैध रूप से गिट्टी का कारोबार कर रहे माफियाओं में खलबली मच गई है।

24 ट्रकों की जांच, ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा

अधिकारियों को झारखंड से आने वाले गिट्टी से भरे ट्रकों में ओवरलोडिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर, टीम ने गंगा घाट पर 24 ट्रकों को रोककर उनकी गहन जांच की। सभी 24 ट्रकों को अब वजन जांच के लिए धर्मकांटा भेजा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि ओवरलोडिंग पाए जाने पर संबंधित ट्रकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

जहाजों के दस्तावेज और फिटनेस भी खंगाले गए

इस कार्रवाई के दौरान केवल ट्रकों पर ही नहीं, बल्कि गंगा घाट पर चलने वाले फेरी सेवा के जहाजों (LCT) पर भी अधिकारियों की नजर पड़ी। इन जहाजों के दस्तावेज और फिटनेस की भी बारीकी से जांच की गई। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी जहाज बिना वैध कागजात या फिटनेस के संचालित न हो।

निगरानी और सीसीटीवी की कमी होगी पूरी

निरीक्षण के दौरान घाटों पर जहाजों की निगरानी के लिए दंडाधिकारी की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों की कमी जैसी कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आईं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इन कमियों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि घाट पर होने वाली गतिविधियों पर बेहतर तरीके से नजर रखी जा सके और किसी भी अवैध काम को रोका जा सके।

NSIT
Nsmch

इस औचक निरीक्षण से निश्चित रूप से गंगा घाट पर अवैध रूप से चल रहे गिट्टी माफियाओं में दहशत का माहौल है और यह दर्शाता है कि प्रशासन अब इन पर लगाम कसने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।