LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar News: अब कैमरे की नजर में होगी हर चेकिंग, यातायात पुलिस हुई हाईटेक, 37 जवानों को मिले बॉडी वॉर्न कैमरे

Bihar News: अब सड़कों पर वाहन चेकिंग होगी बिल्कुल पारदर्शी और टेक्नोलॉजी से लैस। ...

Bihar News: अब कैमरे की नजर में होगी हर चेकिंग,  यातायात पुल
अब कैमरे की नजर में होगी हर चेकिंग- फोटो : reporter

Bihar News: अब  सड़कों पर वाहन चेकिंग होगी बिल्कुल पारदर्शी और टेक्नोलॉजी से लैस। पहले सिर्फ मेट्रो शहरों में दिखने वाला हाईटेक सिस्टम अब सीमांचल के कटिहार  ज़िले में भी उतर आया है। कटिहार यातायात पुलिस अब बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस होकर ड्यूटी करेगी, ताकि ना कोई गलतफहमी रहे और ना ही कोई आरोप की गुंजाइश।

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात शाखा के 37 जवानों व अधिकारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे से सुसज्जित किया गया है। अब ये सभी पुलिसकर्मी वाहन चेकिंग के दौरान इस कैमरे को अपनी वर्दी पर पहनकर हर कार्रवाई रिकॉर्ड करेंगे।

शिखर चौधरी के मुताबिक, यह तकनीक पुलिसकर्मियों पर लगने वाले फर्जी आरोपों को रोकने और आम लोगों के साथ हो रहे संवाद को पारदर्शी बनाने के लिए एक अहम कदम है। अब वाहन चेकिंग के हर क्षण का ऑडियो-वीडियो रिकॉर्ड उपलब्ध होगा, जिससे किसी भी विवाद की स्थिति में सच्चाई सामने लाना आसान होगा।

यह बॉडी वॉर्न कैमरा सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी इसका उपयोग किया जाएगा। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन, रिश्वतखोरी जैसे मामलों पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

NSIT
Nsmch

कटिहार पुलिस का यह कदम ना केवल व्यवस्था में विश्वास बढ़ाएगा, बल्कि यह सुनिश्चित करेगा कि पुलिस की हर कार्रवाई कानून के दायरे में और कैमरे की नज़र में हो।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह