LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Nitish Kumar : प्रगति यात्रा ने नीतीश कुमार ने कटिहार को दी बड़ी सौगात, 166 करोड़ की 145 योजनाओं का उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में कटिहार के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने जिले को कई प्रमुख सौगात दी जो विकास की दिशा में प्रमुख नजीर पेश करेगी.

Nitish Kumar

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड की रामपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन परिसर से 166.96 करोड़ रुपये की कुल 145 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 56.50 करोड़ रुपये की 88 योजनाओं का उ‌द्घाटन और 110.46 करोड़ रुपये की 57 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कोढ़ा प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रामपुर पंचायत सरकार भवन स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, मनरेगा भवन, पैक्स भवन और लोक सेवाओं का अधिकार केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन के पूरे परिसर का निरीक्षण किया और पंचायत ज्ञान केंद्र तथा पंचायत सरकार भवन के विभिन्न भागों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बढ़िया बना है। एक ही जगह पर लोगों की सभी समस्याओं का समाधान होगा और उन्हें सहूलियत होगी। 

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र, कटिहार के बच्चों से मुलाकात कर शैक्षणिक कार्यों की जानकारी ली और उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामपुर का भी निरीक्षण किया और वहां के बच्चों से बात कर शैक्षणिक कार्य आदि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खेल मैदान का फीता काटकर उद्घाटन किया और वहां मौजूद खिलाड़ियों से मुलाकात की। साथ ही पढ़ने के साथ-साथ खेलने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

झील का संरक्षण

इसके साथ ही सीएम नीतीश द्वारा कई गई प्रमुख शुरुआत और योजनाओं की घोषनाओं में जिले के गोगाबील झील का संरक्षण किया जायेगा और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। कटिहार में राजेन्द्र स्टेडियम को स्र्पोट्स कम्पलेक्स के रूप में विकसित किया जायेगा।

NSIT
Nsmch

विकास कार्यों का तोहफा

वहीं आजमनगर प्रखंड में स्थित पौराणिक एवं प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर का विकास एवं सौदर्याकरण किया जायेगा। इससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। राजेन्द्र प्रसाद पथ से मिरचाईबाड़ी रोड तक आर०ओ०बी० एवं एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। कटिहार नगर निगम के अंतर्गत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जायेगा। कटिहार में जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन किया जायेगा। इससे लोगों को पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी।

नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भव

प्रगति यात्रा में नीतीश कुमार से मिले सौगात में कटिहार जिले के 6 प्रखंडों क्रमशः कटिहार, आजमनगर, कोढ़ा, फलका, बरारी एवं प्राणपुर में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन तथा डडखोरा प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का निर्माण कराया जायेगा।