LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : कटिहार से 20 से अधिक घरों में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राख

Bihar News : कटिहार से 20 से अधिक घरों में लगी भीषण आग, लाखो

KATIHAR : जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोबराही दियरा के घाट टोला में आज अचानक आग लगने से देखते ही देखते 20 घर जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर गोबराही दियारा के घाट टोला के एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बेकाबू होकर एक घर के बाद एक में लगते-लगते लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक घरों को अपने आगोश मे ले लिया। 

भीषण आग से गांव में चारो तरफ अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। लोग जान बचाकर घरों से निकल कर भागने लगे। आग की लपटें और तपिश से ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। आग लग गई,आग लग गई कि चीख-पुकार से आस-पास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि ग्रामीणों के द्वारा आग बुझा पाना काफी मुश्किल हो रहा था।

वही सुदूर दियारा क्षेत्र होने और आवागमन का कोई साधन न होने के कारण प्रशासन के द्वारा भी कोई राहत कार्य नहीं हो पा रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से लगभग 3 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। इस अगलगी में अनुमानित लगभग 15 लाख की क्षति का आकलन किया जा रहा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट