LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

Bihar News : मदरसा में नहीं आने पर मौलवी ने बच्चे को दी खौफनाक सजा, मुंह में डाला जलती हुई तीली, पीड़ित की बंद हुई आवाज

Bihar News : मदरसा में पढाई करने नहीं आने पर मौलवी ने बच्चे को खौफनाक सजा दी है. जहाँ मौलवी ने बच्चे के मुंह में जलती हुई तीली रख दिया. इसकी वजह से बच्चे ने बोलना बंद कर दिया

Bihar News : मदरसा में नहीं आने पर मौलवी ने बच्चे को दी खौफन
ज्वेलरी दुकान में लूटपाट - फोटो : SHYAM

KATIHAR :  कटिहार में मदरसे के मौलाना का दिल दहला देने वाला करतूत सामने आया है। मदरसा में पढ़ने वाले बच्चे को मदरसा में पढ़ने के लिए नहीं आने पर जलते हुए माचिस की तीली मुंह में डाल कर बच्चे को सजा दिया। जिससे बच्चे की आवाज बंद हो गया है। अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। परिजनों द्वारा मामले की जानकारी लेने के लिए मदरसा पहुंचने पर परिजनों को भी रूम में बंद कर प्रताड़ित किया गया। 

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित मदरसा रहमत ई आलम धोकरदा के 12 साल के छात्र कौशर आलम से जुड़े इस मामले में बच्चे के परिजनों का आरोप है कि मौलाना ने बच्चे के साथ बुरी तरह से मारपीट करने के साथ साथ उसके मुंह में जलते हुए माचिस का तीली डाल दिया। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चा को इस हालत में पहुंचने वाला  हेड मौलवी परवेज आलम  है। जबकि हेड मौलवी पूरे आरोप को नकारते हुए आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं।

वही बच्चा इशारे में अपने बात को रखते हुए यह बता रहा है कि उसके साथ क्या हुआ है। परिजन आरोपी मौलवी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट