LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Train Accident: अभी-अभी बिहार में बड़ा रेल हादसा, अवध-असम एक्सप्रेस और ट्रॉली की भीषण टक्कर, 1 की मौत, 4 घायल

Train Accident

Train Accident: अभी-अभी मिली एक दिल दहला देने वाली खबर के अनुसार, सोनपुर रेल डिवीजन के कटिहार-बरौनी रेल खंड पर एक भयावह रेल हादसा हो गया है. काढ़ागोला और सेमापुर के बीच, बरौनी से कटिहार डाउन लाइन पर आ रही 15910 अवध-असम एक्सप्रेस एक रेलवे ट्रॉली से टकरा गई! यह टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही एक ट्रॉलीमैन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और रेलवे ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई. चारों घायल रेलकर्मियों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस दुखद घटना की पुष्टि स्वयं एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने की है, जिन्होंने बताया कि रेलवे ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं.

NSIT
Nsmch

यह घटना एक बार फिर रेलवे सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करती है. आखिर कैसे एक चलती ट्रेन की पटरी पर एक रेलवे ट्रॉली आ गई? क्या यह मानवीय भूल है या तकनीकी खामी? रेलवे प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देना होगा ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके. मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए यह एक असहनीय समय है. पूरा रेल महकमा इस घटना से स्तब्ध है.

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह