LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime: कटिहार में चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात में चार घरों में किया लाखों के सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime:लोग चोरों के उत्पात से त्रस्त हैं. चोर बेखौफ होकर घरों में हाथ साफ रहे हैं और पुलिस लकीर की फकीर बनी हुई है।

Bihar Crime: कटिहार में चोरों ने मचाया तांडव, एक ही रात में

KATIHAR : कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत उदामा रेखा गांव में चोरों ने शनिवार की रात जमकर तांडव मचाया। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 12 लाख 50 हजार रुपये के नकदी और जेवरात चुरा लिए और फरार हो गए। चोरी की इस बड़ी वारदात में खाद व्यवसायी मदन सिंह, श्रवण सिंह, विश्वनाथ सिंह और जीतन पासवान के घर शामिल हैं। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सड़क और खेतों से कुछ संदिग्ध कपड़े बरामद किए हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे चोरों के हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देखना होगा कि पुलिस कब तक इन चोरों को पकड़ पाती है और पीड़ित परिवारों को उनका लूटा हुआ सामान वापस मिल पाता है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह