LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

MAHAKUMBH 2025 : कटिहार रेल मंडल ने महाकुम्भ जानेवाले श्रद्धालुओं को दी सुविधा, प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान

MAHAKUMBH 2025 : महाकुम्भ जानेवाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कटिहार रेलमंडल ने नयी ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. इस ट्रेन को गुवाहाटी से टूंडला के बीच भाया प्रयागराज होकर चलाया जायेगा....पढ़िए आगे

MAHAKUMBH 2025 : कटिहार रेल मंडल ने महाकुम्भ जानेवाले श्रद्ध
प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन - फोटो : SHYAM

KATIHAR : प्रयागराज महाकुंभ में पूरे देश से लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए हर तरह की जुगाड़ करने के लिए तैयार है, ऐसे में ट्रेन कि टिकट एक बड़ी समस्या है। इसी को देखते हुये कटिहार होकर इलाहाबाद जाने के लिए अलग-अलग ट्रेनों में व्यवस्था के साथ-साथ, एनएफ रेलवे की तरफ से गुवाहाटी से टूंडला और फिर टूंडला से वापस कटिहार एवं फिर कटिहार से टूंडला तक प्रयागराज स्पेशल एक ट्रेन दिया गया है। 

इस ट्रेन को लेकर कटिहार रेल मंडल के डीआरएम ने खुद स्टेशन पहुंचकर साफ सफाई एवं सुरक्षा के बिंदु पर खुद से जानकारी लिया। आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए कटिहार रेल मंडल के इस विशेष कवायत से जुड़े तैयारी पर कटिहार डीआरएम ने कहा की बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने मांग की थी महाकुम्भ में कटिहार से जानेवाले श्रद्धालुओं के लिए भी ट्रेन की सुविधा दी जायें। 

इस मांग को रेल मंडल ने गंभीरता से लिया और गुवाहाटी से टूंडला तक ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है, जो भाया प्रयागराज होकर चलेगी।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट