LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime News : कटिहार पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime News : कटिहार पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. वहीँ मौके से पुलिस ने हथियार ओर जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : कटिहार पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे आध
डकैती की योजना पर फिरा पानी - फोटो : SHYAM

KATIHAR : कटिहार पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गोन्दवारा में डकैती की योजना बना रहे छह अपराधियों को पुलिस ने हथियार और औजारों के साथ धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 03 देशी कट्टा, 07 जिंदा कारतूस और डकैती में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए। 

डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे। लेकिन अपराध के मंसूबे पूरे होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। 

गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद जाहिद आलम, दीपक कुमार, छोटू, सूरज सिंह उर्फ भान सिंह, राहुल उर्फ रौशन कुमार, सन्तू पासवान और मिथलेश कुमार उर्फ मिथलेश सोनार शामिल हैं। पुलिस अब इन अपराधियों की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही है ताकि उनके पुराने आपराधिक कारनामों की भी पूरी जानकारी मिल सके। 

यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि अपराधियों के पकड़े जाने से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। कटिहार पुलिस की इस मुस्तैदी की चारों ओर चर्चा हो रही है।

NSIT
Nsmch

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट