LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News: कटिहार के नए एसपी शिखर चौधरी ने संभाली कमान, कहा — “अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मेरी पहली प्राथमिकता”

Bihar News: एसपी शिखर चौधरी ने औपचारिक रूप से कटिहार के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया।

 SP Shikhar Chaudhary
नए एसपी शिखर चौधरी ने संभाली कमान- फोटो : reporter

Bihar News:कटिहार जिले को मिला नया कप्तान। एसपी शिखर चौधरी ने सोमवार को औपचारिक रूप से कटिहार के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए जिले के लोगों को विश्वास दिलाया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

हाल के दिनों में मोहर्रम जुलूस के दौरान जिले में उत्पन्न तनावपूर्ण हालात के सवाल पर एसपी शिखर चौधरी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे इस विषय की गहराई से जांच करेंगे और जिन असामाजिक तत्वों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "धर्म, जाति या समूह के नाम पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। हर दोषी पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित होगी।"

सीमांचल क्षेत्र में फैले नशाखोरी के जाल, विशेषकर स्मैक तस्करी पर उन्होंने चिंता जताई और बताया कि इस चुनौती से निपटने के लिए कटिहार में एक स्पेशल टीम का गठन किया जाएगा, जो ड्रग नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचकर सख्ती से कार्रवाई करेगी।

पूर्व एसपी वैभव शर्मा के तबादले के बाद शिखर चौधरी को कटिहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नई भूमिका को लेकर उन्होंने कहा, "कटिहार एक संवेदनशील जिला है, जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन को सतर्क और सक्रिय रहना होगा। मेरी पूरी कोशिश होगी कि आम जनता को सुरक्षा का ठोस अहसास हो।"

NSIT
Nsmch

कटिहार की जनता और प्रशासन को एसपी शिखर चौधरी से बेहतर सुरक्षा, पारदर्शी पुलिसिंग और त्वरित कार्रवाई की अपेक्षाएँ हैं। अब देखना यह होगा कि वे अपनी प्राथमिकताओं को कितनी तेजी से धरातल पर उतारते हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह