LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Katihar News: बिहार-बंगाल को जोड़ने वाले पुल पर वाहनों के परिचालन को किया गया बंद, प्रशासन ने लिया फैसला, सामने आई ये वजह

Katihar News: महानंदा पुल पर मरम्मत कार्य से बिहार-बंगाल यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महानंदा पुल
पुल पर वाहनों के परिचालन को किया गया बंद- फोटो : Reporter

Katihar News:  बिहार और बंगाल को जोड़ने वाली महानंदा नदी पर बने कटिहार लाभा पुल में अचानक मरम्मत कार्य शुरू होने से इस मार्ग पर बिहार-बंगाल का यातायात पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग अधिक पैसा देकर निजी ओवरलोडेड नावों में जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं। प्रशासन के अनुसार, क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में अभी लंबा समय लग सकता है।

वर्ष 2009 में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से दोनों राज्यों को जोड़ने वाले 600 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण किया था। लेकिन वर्तमान में पुल का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके मरम्मत कार्य के कारण यातायात पूरी तरह से ठप है, जिससे लोग काफी परेशान हैं।

जिलाधिकारी ने पुल के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि विभागीय कार्य जारी है और जल्द ही काम पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने निजी नावों में ओवरलोडिंग की जांच कर उचित व्यवस्था करने की बात कही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अनावश्यक रूप से जान जोखिम में डालकर इस तरह यात्रा न करें, बल्कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें, जिससे कुछ किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ती है। सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल इसी मार्ग का उपयोग करें।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह