LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Bihar Crime: नाबालिग नाशोरी खातून की हत्या का खुलासा, शिवहर में प्रेमी रोहित के घर से जमीन में गड़ा मिला शव, आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime:लापता नाबालिग नाशोरी खातून की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नाशोरी का शव शिवहर जिले में जमीन के अंदर गड़ा हुआ बरामद किया गया।

Bihar Crime: नाबालिग नाशोरी खातून की हत्या का खुलासा, शिवहर
किशोरी की हत्या का खुलासा - फोटो : SHYAM

katihar :बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के रतनिया गांव से 26 अप्रैल, 2025 से लापता नाबालिग नाशोरी खातून की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नाशोरी का शव शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा गांव में जमीन के अंदर गड़ा हुआ बरामद किया गया। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया है, और सोशल मीडिया पर भी लोग इस क्रूर हत्याकांड की निंदा कर रहे हैं।

नाशोरी खातून, जो रतनिया गांव की रहने वाली थी, पंजाब में एक किराना दुकान पर काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात शिवहर के रहने वाले रोहित से हुई, और दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। कुछ समय पहले नाशोरी पंजाब से अपने घर कटिहार लौटी थी। लेकिन 26 अप्रैल, 2025 को वह अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। नाशोरी के पिता मोहम्मद हफीजुद्दीन ने बताया कि उन्हें शक था कि उनकी बेटी का शिवहर के रोहित से संपर्क हो सकता है। परिजनों ने शिवहर में रोहित के घर जाकर पूछताछ की, लेकिन रोहित और उसके परिवार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। शक गहराने पर मोहम्मद हफीजुद्दीन ने आजमनगर थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और परिजनों की जानकारी के आधार पर शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र में छापेमारी शुरू की।

तरियानी थाना के थानाध्यक्ष विनय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रोहित के घर के पास तलाशी अभियान चलाया। गहन पूछताछ और शक के आधार पर जब रोहित से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने रोहित के घर के पास जमीन में गड्ढा खोदकर नाशोरी खातून का शव बरामद किया, जो मिट्टी में गड़ा हुआ था। शव की स्थिति देखकर परिजनों में कोहराम मच गया, और गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारण और हत्या के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी। रोहित के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या में और कौन-कौन शामिल था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाशोरी को शिवहर कैसे लाया गया और हत्या के बाद शव को गाड़ने की साजिश में किन लोगों का हाथ था। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह