LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

छात्रा के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़े गए सरकारी गुरूजी, पत्नी ने पकड़ा, लोगों ने जमकर की धुनाई

कटिहार के मधुरा स्कूल में छात्राओं से छेड़खानी और अनुचित संबंधों के आरोप में शिक्षक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। आरोपी की पत्नी ने ही उसे रंगे हाथों पकड़ा था।

छात्रा के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़े गए सरकारी गुरूजी, पत्न
छात्रा के साथ कमरे में पकड़े गए गुरूजी- फोटो : Grow

Katihar - : बिहार के कटिहार जिले से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ अनुचित संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर खुली पोल


हैरान कर देने वाली बात यह है कि शिक्षक की करतूतों का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी पत्नी ने किया। बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राम ने तीन छात्राओं को अपने झांसे में ले रखा था। मामला तब फूटा जब शिक्षक की पत्नी ने उसे एक छात्रा के साथ अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी ने तुरंत छात्रा के परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

स्कूल परिसर बना रणक्षेत्र, पुलिस ने बचाई जान

जैसे ही यह खबर गांव वालों तक पहुंची, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पर धावा बोल दिया। गुस्साए लोगों ने न केवल स्कूल में तोड़फोड़ की, बल्कि आरोपी शिक्षक के पहुंचते ही उसे पकड़ लिया और लात-घूसों से उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र भीड़ के चंगुल से किसी तरह शिक्षक को छुड़ाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

NSIT
Nsmch

बीईओ का बयान: "होगी कड़ी कार्रवाई"

इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग भी हरकत में आ गया है। कोढ़ा की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) प्रियंका कुमारी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों के माध्यम से घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि "अभी आधिकारिक रूप से पूरी रिपोर्ट आना बाकी है, लेकिन यदि शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विभाग द्वारा बेहद सख्त और कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की कड़ी निगरानी

घटना के बाद से मधुरा गांव और स्कूल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोपी शिक्षक शरीफगंज का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसका फिलहाल पुलिस की कड़ी निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़ित छात्राओं व उनके परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

रिपोर्ट - श्याम