LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Flood: बिहार में उफान पर गंगा , घर छोड़ सड़क किनारे लोग ले रहे हैं पनाह

Bihar Flood: एक ओर नेपाल में आई जल प्रलय से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बिहार में गंगा के जलस्तर में जारी उतार-चढ़ाव ने कटिहार के बरारी प्रखंड के मोहणाचंदपुर पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का कहर बरपा दिया है।...

Katihar Flood Villagers Forced Out as Ganga Swells
बिहार में उफान पर गंगा- फोटो : reporter

Bihar Flood: एक ओर नेपाल में आई जल प्रलय से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं, तो दूसरी ओर बिहार में गंगा के जलस्तर में जारी उतार-चढ़ाव ने कटिहार के बरारी प्रखंड के मोहणाचंदपुर पंचायत के कई गांवों में बाढ़ का कहर बरपा दिया है। गांवों में बाढ़ का पानी घुसने के बाद लोगों के सामने आशियाना छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने की मजबूरी पैदा हो गई है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का सड़क संपर्क भी लगभग कट चुका है और नाव ही आवागमन का एकमात्र सहारा रह गया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाढ़ के पानी में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह डूब चुकी है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में प्राइवेट नाव संचालकों की मनमानी का आरोप लग रहा है और बाढ़ पीड़ितों से आवागमन के एवज में मोटी रकम वसूली जा रही है।ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से तत्काल सरकारी नाव का परिचालन शुरू कराने की मांग की है, ताकि बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों को राहत मिल सके और जरूरी सामान तथा मरीजों को सुरक्षित तरीके से मुख्य सड़क तक पहुंचाया जा सके।

Diarch GO

बाढ़ ने सिर्फ रास्तों को ही नहीं डुबोया, बल्कि कई परिवारों का घर भी पानी में घिर गया है। घरों में पानी घुसने के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे बांध और अन्य ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। विस्थापित लोगों का कहना है कि अस्थायी ठिकानों पर पीने के पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसी बीच मोहणाचंदपुर पंचायत के कई गांवों में बाढ़ की गंभीर स्थिति की सूचना मिलने पर कटिहार के सांसद तारिक अनवर बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा कर मौके पर लोगों से बातचीत की और जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

सांसद तारिक अनवर ने कहा कि मोहणाचंदपुर की स्थिति काफी गंभीर और दयनीय है, इसलिए वे वस्तुस्थिति जानने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि अभी तक प्रभावित लोगों तक सरकारी राहत नहीं पहुंची है। इस मामले को लेकर वह जिला अधिकारी से बातचीत करेंगे।

NSIT
Nsmch

सांसद ने सरकारी नाव की व्यवस्था नहीं होने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यहां नाव की व्यवस्था नहीं है और जिन नावों का परिचालन हो रहा है, उनके रजिस्ट्रेशन को लेकर भी सवाल सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत, पेयजल, शौचालय और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।फिलहाल गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच मोहणाचंदपुर के ग्रामीण बाढ़ के पानी और प्रशासनिक इंतजामों के अभाव, दोनों से जूझते नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह