LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Bihar Bandh Today: मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में कटिहार बंद, NH-31 और SH-77 जाम कर सड़कों पर उतरे महागठबंधन कार्यकर्ता

Bihar Bandh Today: बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के विरोध में चल रहे बिहार बंद का असर अब सीमांचल के संवेदनशील जिलों में भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है।

Bihar Bandh Today
मतदाता पुनरीक्षण के विरोध में कटिहार बंद- फोटो : reporter

Bihar Bandh Today: बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के विरोध में चल रहे बिहार बंद का असर अब सीमांचल के संवेदनशील जिलों में भी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। कटिहार में आज सुबह से ही महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कुरसेला थाना क्षेत्र में एनएच-31 और स्टेट हाईवे-77, जो कि इलाके की प्रमुख सड़कें हैं, को प्रदर्शनकारियों ने पूरी तरह जाम कर दिया। इस चक्का जाम के कारण दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

महागठबंधन के कार्यकर्ता झंडे-बैनर लेकर और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मतदाता सूची का यह विशेष पुनरीक्षण गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सुनियोजित तरीके से मताधिकार से वंचित करने की कोशिश है।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह सिर्फ वोटर लिस्ट की सफाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र से जनता की बेदखली का षड्यंत्र है। हम इसे कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

NSIT
Nsmch

बंद के दौरान सड़कों पर टायर जलाकर विरोध किया जा रहा है, वहीं प्रशासन ने स्थिति पर नज़र बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की है। हालांकि अब तक किसी बड़े संघर्ष की सूचना नहीं है, लेकिन तनावपूर्ण माहौल ज़रूर बना हुआ है।

कटिहार, जो कि सीमांचल का राजनीतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील जिला माना जाता है, वहां इस तरह का विरोध यह संकेत देता है कि बिहार बंद की लहर अब राज्य के हर कोने तक पहुँच चुकी है।

इस विरोध के ज़रिए महागठबंधन यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि यह लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि मताधिकार और नागरिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। कटिहार की सड़कों पर उतरे लोगों की आवाज़ इस बात की गवाही दे रही है कि अब आम जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर सतर्क और संगठित हो रही है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह