LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

कटिहार नाव हादसा, तारकिशोर प्रसाद ने जताई संवेदना, नाव ओवरलोडिंग पर जताई चिंता

Katihar boat accident: कटिहार जिले के अमदाबाद में 19 जनवरी को हुए नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को संवेदना देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गदाई दियारा पहुंचे। उन्होंने नाव ओवरलोडिंग पर चिंता जताई है।

katihar boat accident
तारकिशोर प्रसाद ने जताई संवेदना- फोटो : Reporter

Katihar boat accident: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के मेघु टोला गंगा घाट पर रविवार को हुए नाव हादसे में 7 लोग लापता थे. जिनकी खोज घटना के दिन से ही लगातार की जा रही थी. एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोग इस काम में जुटे हुए थे. लापता लोगों के परिजन गंगा नदी के किनारे टकटकी लगाकर आस में बैठे हुए है. वहीं घटना के चौथे दिन बुधवार को चार लोगों के शव बरामद हुए हैं. जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं. इनमें एक 6 साल की बच्ची भी शामिल है.

वहीं कटिहार जिले के अमदाबाद में 19 जनवरी को हुए नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को संवेदना देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद गदाई दियारा पहुंचे। 

हादसे के स्थल पर पहुंचकर तारकिशोर प्रसाद ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद हैं और प्रशासन को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नाव ओवरलोडिंग की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे इस बात पर काम करेंगे कि एसडीआरएफ की टीम को अमदाबाद प्रखंड स्तर पर तैनात किया जा सके ताकि भविष्य में होने वाली ऐसी घटनाओं में तुरंत बचाव कार्य किया जा सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह