LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Crime News : कटिहार में मामूली विवाद को लेकर जदयू नेता को भाई ने मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Crime News : कटिहार में जदयू नेता को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हैं. वहीँ जख्मी जदयू नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है...पढ़िए आगे

Bihar Crime News : कटिहार में मामूली विवाद को लेकर जदयू नेता
जदयू नेता को मारी गोली - फोटो : SHYAM

KATIHAR : प्रगति यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कटिहार पहुंचे। जहाँ उन्होंने 166 करोड़ की लागत से 145 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। हालाँकि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा समाप्त होते ही जदयू नेता पर जानलेवा हमला हो गया। मनिहारी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मौवार पर नजदीक से गोली चलाई गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। 

गंभीर हालत में जदयू नेता को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए जख्मी जदयू नेता को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना को लेकर प्रारंभिक जानकारी के तौर पर बताया जा रहा है कि प्रकाश मौवार के घर के पास मेदनीपुर में काली पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान स्थानीय कुछ लोगों से विवाद  हुआ था। 

इसी विवाद को लेकर गोली चलाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक जदयू नेता को गोली पेट के पास लगी है। फिलहाल घायल के इलाज के साथ-साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट