LATEST NEWS

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

Crime In Katihar: 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात शंकर यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार, लूट, हत्या और रंगदारी मामले में थी तलाश

पिछले एक महीने से भी अधिक समय से कटिहार पुलिस के स्पेशल टीम लगातार शंकर यादव को गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रदेश में कई जगह छापेमारी कर रही थी। 50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात शंकर यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

शंकर यादव
50 हजार रुपये का इनामी कुख्यात शंकर यादव गिरप्तार- फोटो : Reporter

Crime In Katihar: कटिहार मे व्यवसाई से 50 लाख के रंगदारी मांगने वाले मोस्ट वांटेड शंकर यादव को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया है।  पिछले एक महीने से भी अधिक समय से कटिहार पुलिस के स्पेशल टीम लगातार शंकर यादव को गिरफ्तारी के लिए पूरे प्रदेश में कई जगह छापेमारी कर रही थी। लूट, हत्या और रंगदारी जैसे संगीन वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना शंकर यादव ने हाल में ही सालमारी थाना क्षेत्र के चावल मिल व्यवसाय आदर्श अग्रवाल से 50 लाख के रंगदारी का डिमांड किया था।

 पुलिस की माने तो गिरफ्तार शंकर यादव एक आपराधिक गिरोह का सरगना है। पुलिस इससे पहले भी उसके गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है, इस बार की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंकर यादव मानसाही से आगे कहीं जाने वाला है। 

 इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के डीएस कॉलेज के पास ई-रिक्शा से जा रहे शंकर यादव को जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रोकने की कोशिश की  तो वह भागने के क्रम में पुलिस पर ही दो राउंड गोली चला दिया, हालांकि इसमें कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। 

 पुलिस के तरफ से भी तीन राउंड हवाई फायरिंग के बाद खदेड़ कर शंकर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तार आरोपी शंकर यादव के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक पिस्टल, एक लोडेड मैगजीन, सात जिंदा कारतूस और लगभग 125 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है।  पुलिस 50हज़ार के इनामी इस अपराधी के गिरफ्तारी को बड़ा उपलब्धि मान रही है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह